{"_id":"5b916ff7867a557f025665b3","slug":"131536258039-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट, एक घंटा आउटर पर खड़ी रही सदभावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट, एक घंटा आउटर पर खड़ी रही सदभावना एक्सप्रेस
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
नजीबाबाद। मुअज्जमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब तेज धमाके के साथ स्टेशन मास्टर कक्ष में बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट से चारों तरफ धुआं छा गया। रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन की ओर आ रही सद्भावना एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया गया।
मुअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे स्टेशन के विद्युत बॉक्स और मीटर में धमाके के साथ आग लग गई और चारों ओर धुआं छा गया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर जयपाल सिंह, रेलवे कर्मियों पुनीत, केपी सिंह, अजय कुमार में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी और यात्री इधर-उधर भागने लगे। स्टेशन मास्टर ने स्टेशन की ओर आ रही 15011 अप सद्भावना एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया। 10:55 बजे से 12:30 बजे तक सद्भावना एक्सप्रेस आउटर पर ही खड़ी रही। मुअज्जमपुर रेलवे स्टेशन की विद्युत व्यवस्था एक घंटे तक ठप रही। टिकटों की बिक्री भी काफी समय तक ठप रही। विद्युत व्यवस्था सुचारु होने के बाद स्टेशन का कामकाज सुचारु हुआ तथा डेढ़ घंटा विलंब से सद्भावना एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना हुई।