{"_id":"5b8ed3f4867a554880554f13","slug":"131536087028-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से हालत बिगड़ी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के उपचार से हालत बिगड़ी, सीएमओ से की शिकायत
धामपुर। शेरकोट में झोलाछाप के उपचार से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। किसी दूसरे डाक्टर से उपचार कराने पर पीड़ित की जान बची। पीड़ित के परिजनों ने जब आरोपी चिकित्सक से बात कर शिकायत की तो उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने मंगलवार को संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ से शिकायत की है।
शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी कृपाल सिंह सैनी ने सीएमओ से शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसके परिजनों ने उसे नगर के एक झोलाछाप के यहां उपचार कराया। आरोप है कि उसकी तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने धामपुर के एक अन्य चिकित्सक से कृपाल सिंह का उपचार कराया। कई दिन के उपचार कराने के बाद उसकी हालत में सुधार हो सका। परिजनों ने बताया कि जब झोलाछाप से कृपाल सिंह की बिगड़ी हालत के बारे में शिकायत करने पहुंचे तो उसने साथ अभद्रता की। सीएमओ से कृृपाल सिंह सैनी ने जांच कर आरोपी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने मामले की जांच धामपुर के पीएचसी प्रभारी डा. पीके गुप्ता को सौंप कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।