{"_id":"5b8ed3e7867a5548733e3332","slug":"131536087015-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोभाग्य योजना से मिलेंगे बिजली से वंचित परिवारों को मुफ्त में मिलेंगे बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोभाग्य योजना से मिलेंगे बिजली से वंचित परिवारों को मुफ्त में मिलेंगे बिजली के कनेक्शन
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंचित परिवारों को मुफ्त में मिलेंगे बिजली के कनेक्शन
सौभाग्य योजना के प्रचार रथों का सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी
फोटो चार
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। सांसद डॉ. यशवंत सिंह और विधायक अशोक राणा ने सरकार की ओर से संचालित सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए सौभाग्य रथ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद ने बताया कि सरकार का हर गांव और हर घर को बिजली से रोशन करने का लक्ष्य है। इसके लिए सौभाग्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसी को कनेक्शन लेने के लिए कोई धन देने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को तहसील परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ने बताया कि सरकार की ओर से संचालित सौभाग्य योजना वाकई में ग्रामीणों के लिए हितकारी है। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाने को आगे आना चाहिए। यह योजना टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा विद्युत निगम के सहयोग से संचालित है। टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अभियंता प्रशांत मिश्रा का कहना है कि योजना के तहत हर गांव में मंगलवार और शनिवार को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम पहले से निर्धारित रहते हैं। सुझाव दिया कि जिस किसी को कनेक्शन चाहिए वह शिविर में जाकर आधार कार्ड और दो फोटो उपलब्ध करा दें। यह कनेक्शन पूर्णतया निशुल्क है। सौभाग्य रथ का शुभारंभ करने के बाद जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह, एक्सईएन अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, एसई सद्गुरु श्रीवास्तव, टाटा के आरसीएम एसके रायजादा, शरदमणि पांडेय, प्रशांत मिश्रा, वैष्णव श्रीवास्तव ने एसडीएम आवास के पीछे खाली पड़ी जमीन में 100 पौधों का रोपण किया।