{"_id":"5b6b36bb4f1c1b8e068b46f1","slug":"131533753019-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: अशोक राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: अशोक राणा
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: अशोक राणा
धामपुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को ब्लाक परिसर में किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने किया और किसानों को सुझाव दिया कि सरकार की ओर से उनके विकास के लिए कई योजनाओं को चला रखा है। सरकार की ओर से प्रमाणित व शोधित बीजों का ही खेती बोने में प्रयोग करें। सरकार की ओर से इन बीजों पर किसानों को आत्म निर्भर बनाने को अप्रत्याशित अनुदान देकर लाभ पहुंचाने को काम किया जा रहा है। किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया।
ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में कई विभागों के अधिकारियों की ओर से स्टालें लगाई थी। इन स्टालों के माध्यम से अधिकारियों ने किसानों को बीज, कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक अशोक राणा ने किसानों से कहा कि वह सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यदि कहीं कोई दिक्क्त आती है, तो उन्हें अवगत कराए। उनकी समस्याओं का निदान होगा। मेले में नगीना कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक केके सिंह, उप कृषि निदेशक बिजनौर जेपी चौधरी, ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर सिंह, सुबोध कुमार, उप संभगीय क़ृषि प्रसार अधिकारी देशवबंधु , एडीओ भोपाल सिंह, एडीओ कृषि रक्षा प्रकाश वीर, बीज भंडार प्रभारी मुनीश कुमार, राजू सिंह, दुष्यंत कुमार रहे। संचालन रवेंद्र कुमार ने किया।