{"_id":"5b6361a24f1c1bb8538b6ab4","slug":"131533239714-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ ने सफाई कर्मचारियों की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ ने सफाई कर्मचारियों की लगाई क्लास
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर एसडीएम व नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने गुरुवार को नाराजगी जाहिर की। संबंधित वार्डों के सफाई निरीक्षकों और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सबकी क्लास लगाई। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने वेतन काटने से लेकर काम से हटाने तक की कर्मचारियों को चेतावनी दे डाली।
वार्डों में गंदगी की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम व नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने सफाई निरीक्षकों और कर्मचारियों को तलब किया। गंदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारियों को लताड़ लगाई। बोले सफाई में कोताही किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। गंदगी के कारण वार्डों में बीमारियों का प्रकोप फैला तो कर्मचारी इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का न केवल वेतन काटा जाएगा, बल्कि काम से हटा दिया जाएगा। सफाई निरीक्षकों से कहा कि संबंधित वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का इंतजाम करें और हर दिन की स्थिति से वाकिफ कराएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्डों के बाहर सफाई निरीक्षक और कर्मचारी का नाम व मोबाइल नंबर लिखा बोर्ड लगवाया जाएगा। ताकि लोगों को समस्या होने पर समाधान किया जा सके। सफाई में लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी का वेतन रोकने के उन्होंने निर्देश दिए।