{"_id":"5b54d5024f1c1b54208b48fc","slug":"131532286210-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हरचंदपुर में विद्युत निगम ने लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हरचंदपुर में विद्युत निगम ने लगाया शिविर
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को 20 कनेक्शन बांटे, 40 हजार वसूले
नांगलसोती । विद्युत निगम की ओर से आयोजित शिविर में 20 ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन बांटे और साथ ही 40 हजार रुपये विद्युत बिल की वसूली की गई।
विद्युत निगम के एसडीओ अशोक कुमार, जेई तीरथ राज के निर्देशन में नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में निशुल्क विद्युत कनेक्शन बांटे और वसूली के लिए कैंप लगाया गया। जनसेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में एसडीओ के निर्देशन में जेई तीरथ राज और विद्युत कर्मचारियों ने सौभाग्य विद्युत योजना के अंतर्गत 20 ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए। लगभग 1.20 लाख रुपये के विद्युत बिलों में गड़बड़ी होने पर बिल संशोधन किए गए। विद्युत निगम कर्मचारियों ने डोर टू डोर वसूली अभियान चलाया। जिसमें 40 हजार रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की गई। एसडीओ अशोक कुमार ने ग्रामीणों से समय से बिल भुगतान करने तथा विद्युत चोरी से बचने की सलाह दी।