{"_id":"5b328dff4f1c1bf86e8ba14d","slug":"131530039807-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से साईकिल सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से साईकिल सवार व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर साइकिल सवार की मौत
धामपुर। किसी ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को गांव कल्याणपुर के फाटक के पास साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि मंगलवार को जब थाने के गांव बसेड़ा नारायण निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र वेदांती स्वरूप शर्मा साइकिल से कहीं जा रहे थे तो रास्ते में गांव कल्याणपुर के फाटक के पास डाउन लाइन में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी कटकर मौत हो गई। घटना का पता लगने पर परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
किरतपुर। सोमवार रात बाइक से ऋषिकेश से अपने गांव आ रहे एक युवक की बिजनौर रोड पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर मौत हो गई। थाना कोतवाली बिजनौर के गांव गढ़ी बगीची निवासी पवन कुमार (20) पुत्र मुनेश कुमार ऋषिकेश में ऑटो रिक्शा चलाता था। सोमवार रात ऋषिकेश से आ रहे पवन की बाइक को बिजनौर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बेहोशी की अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।