{"_id":"5b2d3ca14f1c1b53268b7700","slug":"131529691297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीति को जन - जन तक पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीति को जन - जन तक पहुंचाए
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं
बढ़ापुर। भाजपा बढ़ापुर ग्रामीण मंडल के सेक्टर संयोजकों एवं बूथ प्रभारियों की बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने पार्टी की नीतियों और प्रदेश, केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
शुक्रवार को स्थानीय बड़ा श्री शिव मंदिर की धर्मशाला में हुई बैठक में सभी 13 सेक्टर शाहलीपुर कोटरा, जमालपुर ढीकली, बेनीपुर, इस्लामाबाद, मनव्वरपुर सेद, साहूवाला, गोसाईवाला, सरदारपुर छायली, बढ़ापुर उत्तरीय, बढ़ापुर दक्षिण, शहजादपुर, हरेवली, भोगपुर और कुंजेटा के संयोजकों व बूथ प्रभारियों ने हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में नए सेक्टर प्रभारी भी बनाए गए और नए मतदाता बढ़ाने पर जोर दिया गया। विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। विजयपाल सिंह की अध्यक्षता और ठाकुर अजयराज सिंह के संचालन में हुई बैठक में बढ़ापुर विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी हेमपाल सिंह, राकेश कुमार, कौशल कुमार, प्रमोद कुमार, पतराम सिंह, संजीव कुमार बंटी, प्रभात अग्रवाल, उमेशचंद यादव आदि मौजूद रहे।