फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टाउन हॉल में लहराएगा 110 फीट ऊंचा तिरंगा

टाउन हॉल में लहराएगा 110 फीट ऊंचा तिरंगा

Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
टाउन हॉल में लहराएगा 110 फीट ऊंचा तिरंगा
टाउन हॉल में लहराएगा 110 फीट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन

बिजनौर। टाउन हॉल पार्क में 110 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। नगर पालिका बिजनौर बोर्ड की बैठक में 110 फीट ऊंचा तिरंगा लगवाने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार किया गया है।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष रूखसाना परवीन ने कहा कि तिरंगा सभी के दिलों में राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है। 110 फीट ऊंचा तिरंगा शहर के अधिकांश हिस्से से दिखाई देगा। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और तिरंगे को लहराता देखकर सभी को गर्व होगा। सभी सभासदों ने भी इस प्रस्ताव को मेज थपथपाकर स्वीकार किया व प्रशंसा की। इसके अलावा बैठक में 59 करोड़ 82 लाख 90 हजार 691 रुपये का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। लिहाफों के वितरण, अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीदारी, सिरधनी रोड की मरम्मत व नालों के निर्माण, आउटसोर्सिंग से सफाई कार्य कराने, विद्युत व्यवस्था के लिए ठेकों के अनुमोदन, आठ ओवरहैड टैंकों की सफाई, 15 वाटर कूलर की खरीदारी, नालों की तलछट सफाई आदि के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन


15 तक करें आवेदन
बिजनौर। विश्व दिव्यांग दिवस 23 दिसंबर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया जाता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अनुसार पहले योजना में पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था जो अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। पात्रता रखने वाले 15 जुलाई तक विभागीय कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed