{"_id":"5abd17484f1c1bd9618b45a3","slug":"131522341704-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा मेरठ रेफर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके रिश्ते का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव भरैरा निवासी रोहित कुमार (28 वर्ष) और उसके रिश्ते का भतीजा सतीश कुमार (22 वर्ष) बाइक से किसी काम से मंडावर गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक गांव इनामपुरा के सामने पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। सतीश नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बाजार में काम करता था और सुबह-शाम घर पर भी वह दूध बेचने काम करता था। दोनों में से किसी ने भी हेल्मेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।