Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज परिवहन निगम को लाखों की क्षति

रोडवेज परिवहन निगम को लाखों की क्षति

Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिवहन निगम को लाखों की क्षति
नजीबाबाद । रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी एक अनुबंधित बस सहित तीन रोडवेज बसें बुरी तरह जल गईं। पास ही खड़ी तीन अन्य बसों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची। दो अग्निशमन गाड़ियों, पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद रोडवेज डिपो परिसर को आग का गोला बनने से रोका। डेढ़ माह के भीतर रोडवेज डिपो परिसर में बसों में आग लगने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज डिपो परिसर में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे अनुबंधित बस यूूपी 20एन 7560 में धुंआ और लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आसपास खड़ी रोडवेज बसों में भी आग फैल गई। चौकीदार राजू ने भागकर रोडवेज डिपो के निकट रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी को आग लगने की सूचना दी। जब तक पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, तब तक तीन रोडवेज बसें आग का गोला बन चुकी थीं। अग्निशमन दल, पुलिस और रोडवेज कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर कापू पाया। घटना में यूपी 20टी 6827, यूपी 20टी 6654 पूरी तरह से जल गईं। जबकि तीन अन्य बसों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते एआरएम एके सिंह, एओ आमोद कुमार, इलेक्ट्रीशियन नरेश कुमार सहित रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी डीएस धामा, एसआई संजय यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कार्यशाला प्रभारी डोजीलाल ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

संयोग से बसों के डीजल टैंक नहीं फटे
नजीबाबाद। नजीबाबाद डिपो की पूरी तरह जलीं रोडवेज बसों के डीजल टैंक संयोग से अग्निकांड में नहीं फटे। अन्यथा भीषण हादसा संभव था। आसपास एक दर्जन से ज्यादा बसें खड़ी थीं। वे भी अग्निकांड की चपेट में आने से बाल बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
नजीबाबाद। एआरएम एके सिंह ने कहा कि कोई शरारती तत्व जानबूझकर रोडवेज बसों में आग लगा रहा है। एआरएम ने डिपो परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बसों को नुकसान पहुंचा रहे व्यक्ति को पकड़ने के प्रयासों की बात कही।
बसों में आग लगने की तीसरी घटना
नजीबाबाद। नजीबाबाद डिपो में ढाई माह के भीतर रोडवेज बस जलने की तीसरी घटना है। चार दिन पहले एक रोडवेज बस में आग लगी थी। आग लगते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने देखकर आग पर काबू पाया लिया। जिससे बस की कुछ सीटें ही जली थीं।

निगम को हुई लाखों की क्षति
नजीबाबाद। अग्निकांड में एक अनुबंधित बस सहित तीन बसों के जलने से लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। जिस समय अग्निकांड हुआ, उसके तुरंत बाद दिल्ली से रोडवेज बस लेकर नजीबाबाद डिपो का चालक छत्रपाल रोडवेज पहुंचा था। छत्रपाल अगर बस में लपटें और धुंआ उठते न देखता, तो रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी दर्जनों बसें आग की चपेट में आ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed