{"_id":"5a7758fa4f1c1b8a268b8724","slug":"131517771002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली पट्टी बांधकर देंगे ड्यूटी
नजीबाबाद। शिक्षणेत्तर कर्मचारी बोर्ड परीक्षा में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी देंगे। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते यह निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, जिला मंत्री अतुल शर्मा ने 18 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के समक्ष एक दिवसीय धरने के बाद शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन नीति अपनाने पर रोष व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी देंगे। संघ ने इस संबंध में माध्यमिक स्कूलों के सभी कर्मचारियों को काली पट्टी बांधकर विरोध में एक जुट होने का आह्वान किया है।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिन मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे हैं उनमें योग्यताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति देने, 300 दिन अर्जित अवकाश का नगदीकरण दिए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तथा चतुर्थ कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने सहित कई मांगें शामिल हैं।