{"_id":"5a1710934f1c1b4c528b5384","slug":"131511461011-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चलने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चलने का किया दावा
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
तलाकशुदा महिला ने युवक से थाने में की शादी
नजीबाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसका कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। साहनपुर निवासी युवक से उसके दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे हैं। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। महिला का आरोप है कि युवक अब किसी अन्य जगह शादी करना चाहता है। महिला ने पुलिस से कहा कि यदि उसकी युवक से शादी नहीं कराई, तो वह थाने से नहीं जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाया। युवक के पिता ने तत्काल शादी करने पर असहमति व्यक्त की। बाद में महिला के एक संबंधी अधिवक्ता ने आकर उसका निकाह कराने तथा उन्हें किराए का अलग मकान दिलाने की बात कही। जिस पर महिला व युवक थाने से चले गए।