फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों ने दमखम दिखाया

क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों ने दमखम दिखाया

Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों ने दमखम दिखाया
अंडर 14 में शामली, 17 में जहांगीराबाद और 19 में बुलंदशहर प्रथम रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों की विजयी टीम के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के तीन वर्ग बनाये गये। 14 वर्ष से कम के खिलाड़ी बालकों की टीम में छाता, नई टिहरी, शामली, कोसी कलां, कालसी, सिकंदराबाद, शिकारपुर और कैलाशनगर की आठ टीमें खेलीं। इनमें शामली प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर शिकारपुर रहा।
17 वर्ष से कम के खिलाड़ी बालकों की टीम में मथुरा, शताब्दीनगर मेरठ, छाता मथुरा, शिवाजीनगर, जहांगीराबाद, नई टिहरी, चांदपुर, काशीपुर, शामली, साहिबाबाद, अलीगढ़, नहटौर, आगरा बिसौली, माधवकुंज मथुरा, कोसीकलां मथुरा और मोहड़िया आदि 17 स्थानों की टीम खेलीं। इनमें प्रथम स्थान पर जहांगीराबाद की टीम रही। द्वितीय स्थान पर सिहारपुर अलीगढ़ रहा।
विज्ञापन

19 वर्ष से कम के खिलाड़ी बालकों की टीम में खुर्जा, छाता मथुरा, शिवाजी नगर, चांदपुर, काशीपुर, शामली, साहिबाबाद, नहटौर, आगरा, खुर्जा, धामपुर, लोनी, नागौरी और मुरादनगर आदि 13 स्थानों की टीम खेली। इनमें प्रथम स्थान पर बुलंदशहर की टीम रही। द्वितीय स्थान पर खुर्जा की टीम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के निर्णायक मंडल में संतन (कालसी), नरेश कुमार (शामली) , सतपाल (मोहड़िया), पुष्पेंद्र (शिकारपुर) सत्यप्रकाश (छाता) , योगेश कुमार (केशवधाम), बीपी शर्मा (अलीगढ़), राजेश कुमार (कोसीकलां), वर्षा सिंह हापुड़ से रहीं।

बालक-बालिकाओं के तीनों वर्गों की प्रथम स्थान प्राप्त टीमें 24 अक्तूबर को अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में रीवा मध्य प्रदेश में खेलेे जायेंगे। कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य चंद्र किशोर, कृष्णवीर सिंह, रामकुमार त्यागी, रविंद्र सिंह सोरन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed