{"_id":"59a70c3c4f1c1b45738b480b","slug":"131504119868-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहू जैन कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहू जैन कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद(बिजनौर) । साहू जैन महाविद्यालय में छात्रों की एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। कड़ी परीक्षा के बाद एनसीसी प्रथम वर्ष में 19 और तृतीय वर्ष में 15 छात्रों का चयन किया गया।
साहू जैन महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह के निर्देशन में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। 30 यूपी बटालियन बिजनौर से आए सेना के अधिकारी सूबेदार प्रकाश राय एवं ट्रेनिंग एनसीओ कुंवर सिंह ने छात्रों का टेस्ट लिया। 1500 मीटर दौड़, शारीरिक नापतौल एवं भर्ती परीक्षा के बाद एनसीसी प्रथम वर्ष में 19 एवं तृतीय वर्ष में 15 छात्रों का चयन किया गया। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. गुरप्रीत सिंह की देखरेख में 124 छात्र भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एनसीसी छात्रों को सोमवार और मंगलवार को सुबह दस बजे से ट्रेनिंग में शामिल होना होगा। शिविर में डॉ. एनपी सिंह, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. कुसुम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।