{"_id":"59a7051c4f1c1b05278b48b4","slug":"131504118044-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर व कोतवाली देहात निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर व कोतवाली देहात निरीक्षण
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर)। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी व एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह ने सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। उनको डा.एचएम गुप्ता, डा.जीबी कटारिया, डीआरएम पंकज कुमार, संविदा स्टाफ ओमेंद्र कुमार प्रभाकर, नसीम अहमद, एलटी संजय कुमार यादव, दानिश अहमद, विशाल वर्मा, सचिन कुमार, नीलिमा रानी व नीता सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, उजमा तहजीब, डा.नावेद इकबाल व डा.आमिर इस्लाम, डा.अनम रईस अनुपस्थित मिले। अस्पताल में उन्हे काफी गंदगी मिली, शौचालयों के दरबाजे टूटे मिले व इंमरजेंसी कक्ष में भी गंदगी मिले। करीब 25 मरीज चिकित्सक की इंतजार में लाइन में लगे हुए थे। मौजूद लोगों ने सीडीओ को बताया कि चिकित्सक रोजाना देरी से आते है। अस्पताल में 37 दवाईयों की कमी मिली। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ड्रेस कोर्ड की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थी। कोई भी कर्मचारी ड्रेस नहीं पहने हुए था और अधिकाश कर्मचारी हाफ शर्ट पहने हुए थे। बताया जाता है कि कई कर्मचारी ही अस्पताल में खुद ही गंदगी फैलाते है। गुटखा पान से अस्पताल की दीवारे रंग डाली है।
वहीं कोतवाली देहात में एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने बुधवार की सुबह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी चिक्तिसाधिकारी प्रमोद कुमार, डा.ईएन कुमार, फार्मेसिस्ट राजीव कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद मिला। उन्होंने बाद में मरीजों से दवाई बांटने के बारे में पूछा तो मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाई मिलती है। उसके बाद उन्होंने पुरैनी अस्पताल का निरीक्षण किया।