{"_id":"595e99da4f1c1bf8228b4604","slug":"131499371994-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के अकाउंट पर किया ट्विट, अफसरों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के अकाउंट पर किया ट्विट, अफसरों में मची खलबली
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर चालू कर दी गई मोहल्ले की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। कस्बा नौगावां सादात के दो मोहल्ले के लोग करीब चार दिन से सही आपूर्ति नहीं मिलने से त्रस्त थे। कोई सुनवाई नहीं होने पर एक युवक ने डिप्टी सीएम/ऊर्जा मंत्री के अकाउंट पर ट्विट कर दिया, जिसके बाद अफसरों में खलबली मच गई। 12 घंटे के अंदर ही ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई चालू कर दी गई। बिजली कर्मियों के एकाएक हरकत में आने से हर कोई दंग रह गया।
कस्बे के मोहल्ला पापड़ी व शाह फरीद को बिजली आपूर्ति करने के लिए विभाग द्वारा 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा गया था। चार दिन पहले एक फेस की सप्लाई बंद हो गई थी। टू फेस ही आपूर्ति चल रही थी। इससे दोनों मोहल्लों के लोग परेशान थे। अधिकारी लाइनमैनों के हड़ताल पर होने का बहाना बनाकर पीछा छुड़ा रहे थे। प्राइवेट लाइनमैन बुलाकर जेई ने गड़बड़ी पकड़ ली और टीएफ खराब होना बताया। इसके बाद उसको बदलने के लिए कर्मचारी बहानेबाजी बनाने लगे। इससे नागरिक बेचैन हो गए। कस्बे के ही निवासी असगर इमाम ने पहले डीएम को फोन किया, उसके बाद सीधे डिप्टी सीएम के ट्वीटर एकाउंट पर ट्विट कर दिया। इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। 12 घंटे के अंदर ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर अधिकारियों ने सप्लाई को चालू कर दिया।
बरसात से लाइनों में ब्रेकडाउन, रात भर बंद रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था
अमरोहा। रात में हुई बारिश से बिजली की हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन आ गया, जिसकी वजह से पूरी रात आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ रही। शहर व देहात के लोग परेशान रहे। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
बीती शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए और कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। इसके कारण बिजली की हाईटेंशन लाइनों में जहां तहां फाल्ट हो गए, जिससे शहर के डबल लाइन बिजलीघर, टाउन तीन व टाउन चार के अलावा ग्रामीण बिजलीघर कैलसा, नौगावां सादात, मूढ़ाखेड़ा, काफूरपुर, जलीलपुर बक्काल, सिवौरा, जोया, कोठी खिदमतपुर, मिट्ठेपुर, मूढ़ाखेड़ा, दाऊसराय आदि की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। गुरुवार की सुबह बारिश के थमते ही बिजली अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ लेकर लाइनों के ब्रेक डाउन को दूर कर सप्लाई को चालू किया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।