{"_id":"59481fc74f1c1bbe428b469b","slug":"131497898951-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का सेवन करने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का सेवन करने से व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जंगल में मिला अधेड़ का शव
हरेवली (बिजनौर)। शेरकोट थाने के गांव वाजिदपुर के 57 वर्षीय मेघपाल सिंह का शव शहजादपुर के जंगल से बरामद हुआ है। उसके पुत्र रवि कुमार का कहना है कि उसके पिता मेघपाल सिंह रविवार शाम गायब हो गए थे। तलाश करने पर गांव शहजादपुर के राजेंद्र सिंह डिग्री कालेज के पास जंगल में उनका शव मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की गुजारिश की है। परिजनों का कहना है कि मेघपाल शराबी था। आशंका है कि अधिक शराब का सेवन करने से ही उसकी मौत हुई है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।