फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13 huts were burnt in Kandla Shahkot

कंदला शाहकोट में 13 झोपड़ियां जलीं

Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
13 huts were burnt in Kandla Shahkot
शेरकोट के गांव कंदला शाहकोट में लगी आग से जलीं झोपड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
हरेवली में कंदला शाहकोट में एक दर्जन से ज्यादा घर स्वाह हो गए। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों का लाखों का सामान जलकर बेकार हो गया। चार मवेशी आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग लगने का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बमुश्किल दमकल टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी में पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। गांव के ट्यूबवेल से पानी भरने के बाद दमकल टीम ने बुझी बुझाई आग पर पानी डाला। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण नहीं मालूम चल पाया। गांव कंदला शाहकोट में आग की चिंगारी से उस समय तेज लपटें उठने लगी जब ग्रामीण खेतों पर काम करने गए हुए थे।  घरों में बच्चें खेल कूद रहे थे। आग लगने से बच्चों में चीखपुकार मच गई।  भागकर बच्चों ने परिजनों को बुलाने खेत पहुंचे, तब तक आग ने 13 झोपड़ी से बने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग गांव के हरपाल के घर से शुरू होकर मानसिंह के घर पर पहुंचकर खत्म हुई। इस बीच के  सभी घरों में आग की तेज लपटे उठने लगी। बमुश्किल भाग दौड़कर खेतों से घर  पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब आग की चपेट में आने से गांव के  हरपाल, लाल बहादुर, ओमपाल, घनश्याम, मुन्ने, महेंद्र, खूब सिंह, रोहिताश,  कृपाल, भूरे, रामकुमार, मान सिंह के घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बोरिंग  पंपी सेट, बिस्तर, चारपाई सब कुछ स्वाह हो चुका था। आग की चपेट में आने से पशुपालकों के चार पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक दमकल टीम गांव में पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। करीब दो घंटे बाद दमकल टीम गांव में पहुंची। आरोप है कि दमकल की गाड़ी में आग बुझाने के  लिए पानी भी नहीं था। गांव में ही ट्यूबवेल से गाड़ी में पानी भरा। उधर, तहसीलदार सुरेश कुमार का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मुआवजा के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed