फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1230.85 MT of wheat procurement at government centers

Bijnor News: सरकारी केंद्रों पर 1230.85 मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीद

Fri, 26 Apr 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
1230.85 MT of wheat procurement at government centers
बिजनौर के अफजलगढ़ में गेंहू क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद करते कर्मचारी।
बिजनौर। जिले में गेहूं खरीद के लिए 49 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिले में गेहूं कटाई व थ्रेसिंग तेजी से हो रही है। सभी केंद्र गेहूं खरीद के लिए तैयार है। इस बार गेहूं क्रय लक्ष्य 50700 मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष अभी तक 1230.85 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो गई है।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर कम जाने का कारण गेहूं का बाजार भाव समर्थन मूल्य से अधिक होना भी है। फिर बिजनौर शहर के आसपास अब गेहूं कटाई ने तेजी पकड़ी है। डिप्टी आरएमओ अमित द्विवेदी ने बताया कि खाद्य विभाग 761.75 मीट्रिक टन, पीसीएफ 173.70 मीट्रिक टन, नवाद 203.25 मीट्रिक टन, एफसीआई 92.15 मीट्रिक टन आदि का लक्ष्य है। अधिकांश खरीद गावों में किसानों से संपर्क कर मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से की जा रही है। इस गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस वर्ष किसान द्वारा गेहूं की उतराई, छनाई एवं सफाई में केंद्र पर लेबर को दिए जाने वाले अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति भी सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में गेहूं के मूल्य के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार किसानों से गेहूं बिक्री के लिए संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed