{"_id":"5ca263d9bdec2213eb73875c","slug":"121554146265-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पालिका के ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पालिका के ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने पालिका के ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
धामपुर। केएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि ठेकेदार की ओर से पालिका के आदेश पर कॉलेज में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जा रहे थे। इसके लिए बोरिंग कराया जा रहा था। आरोप है कि कुछ लोगों के दबाव में ठेकेदार बगैर नल लगाए मशीन को उखाड़ कर ले गया। बोरिंग के गड्ढों में गिरने से कई छात्र चोटिल हो गए। छात्रों ने एसडीएम से कॉलेज में दोनों नलों को स्थापित कराने की मांग की है।
विद्यालय के छात्र अमन कुमार, अतुल कुमार, राकेश कुमार, नदीम, दीपक कुमार, अविनाश कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से कॉलेज में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने हैं। चार दिन पहले पालिका के ठेकेदार ने बोरिंग करने के लिए कॉलेज में मशीन लगा दी। कॉलेज के मैैदान में एक पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी की सभा होनी थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बंधू प्रसाद गौड़ ने कॉलेज के मैदान में होने वाली सभा की अनुमति लेने आए पार्टी कार्यकर्ताओं से रसीद कटवाने की बात कही थी। जिससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। इस मामले को लेकर आरोपियों की प्रधानाचार्य से तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के दबाव में हैंडपंप लगा रहा ठेकेदार शनिवार को मशीन उखाड़ कर ले गया। जिसे लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदेन प्रबंधक/एसडीएम धीरेंद्र सिंह को अवगत करा दिया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, ठेकेदार प्रभात कुमार का कहना है कि रसीद काटने को लेकर प्रधानाचार्य से कुछ विवाद हो गया था। मंगलवार को मशीन को दोबारा लगा कर हैंडपंप चालू करा दिए जाएंगे।