{"_id":"5c9d188fbdec22145d383aeb","slug":"121553799311-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के प्रति जागरुकता अभियान, स्कूलों में दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के प्रति जागरुकता अभियान, स्कूलों में दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के प्रति जागरूकता अभियान, स्कूलों में दिलाई शपथ
नजीबाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाजार कल्लूगंज में नगरपालिका परिषद ने जादूगर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं, गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी में प्रतियोगिता के साथ मतदान के प्रति जागरूक किया।
नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक शमशाद अहमद, अवर अभियंता मूलचंद, कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली, पवन कुमार के निर्देशन में बाजार कल्लूगंज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया। जादूगर एन पाशा ने मतदान के प्रति समाज को जागरूक किया। जादूगर ने मतदान जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में अधिकांश कार्यक्रम मनोरंजन पर केंद्रित रखे। वहीं, गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी ने स्टाफ और विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। मतदान जागरूकता पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो वर्गों में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में तनिष्का, एकता भारद्वाज, सार्थक और मदीहा ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा, स्वर्णिमा, सक्षम, आयुष राणा ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमजीएम इंटर कॉलेज में भी मतदान जागरुकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।