फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सांसद राजकुमार सैनी ने समाज से शिक्षित व संगठित होने का आव्हान किया

सांसद राजकुमार सैनी ने समाज से शिक्षित व संगठित होने का आव्हान किया

Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी ने समाज से शिक्षित व संगठित होने का आव्हान किया
मांगने से नहीं संघर्ष से मिलता है हक: सांसद
विज्ञापन

चांदपुर । सैनी सम्मेलन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने नारी सम्मान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि मांगने से हक नहीं मिलता ।उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। कार्यक्रम में एक मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्घाजंलि दी गई।

शनिवार को प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में प्रताप सिंह बेचैन व शिव चरन सैनी की संयुक्त अध्यक्षता व ब्रजपाल सैनी के संचालन में आयोजित सैनी सम्मेलन में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जिसके हाथ में राजपाठ होता है उसी का इतिहास लिखा जाता है। अच्छा काम हो तो भी विपक्ष कीचड़ उछालता है। सांसद ने समाज की बुराइयों को दूर करने का आह्वान करते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने व नारी सम्मान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश ने तरक्की की लेकिन सांसारिक मूल्यों का पतन हो गया है। उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण पर कहा कि मांगने से कुछ नहीं मिलता। अपने हक को लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि जाति के हिसाब से आरक्षण हो तो सभी को लाभ मिलता है, लेकिन जिसके हाथ में चाबी होगी सारा आरक्षण उसी के हाथ में होगा। जब तक सभी के हितों को सुनिश्चित नहीं किया जाएगा विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मांगने वाले को कुछ नहीं मिलता। सिकंदर हिंदुस्तान पर राज करके गया। तुम्हारे पास सिकंदर का काम करने वाला कोई नहीं है। लीडरशिप करनी पड़ती है खैरात में नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हक के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन किया है। मुख्य अतिथि ने आबादी कंट्रोल करने का भी आह्वान किया। समाज से शराब न पीने की शपथ लेने की अपील की। सम्मेलन में आनंद सैनी, परम सिंह सैनी, श्रीपाल सैनी, राधा सैनी, भोपाल सैनी, अमर सिंह सैनी, जेगेंद्र सैनी, विजयवीर सैनी, हरस्वरूप सैनी, तिलकराम सैनी, राजू सैनी, जसवीर सिंह, सुक्खे सिंह, अजीत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed