फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गुलदार की गुर्राहट से खौफ के साये में जीने को मजबूर दर्जनों गांववासी, गन्ने के खेत गुलदार के लिए सुरक्षागाह

गुलदार की गुर्राहट से खौफ के साये में जीने को मजबूर दर्जनों गांववासी, गन्ने के खेत गुलदार के लिए सुरक्षागाह

Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गुलदार की गुर्राहट से खौफ के साये में जीने को मजबूर दर्जनों गांववासी, गन्ने के खेत गुलदार के लिए सुरक्षागाह
गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। आबादी क्षेत्र में गुलदार का कुनबा बढ़ने से लोग भयभीत हैं। गुलदार आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं, हमले में 12 लोग घायल हो चुके हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

पेराई सत्र शुरू होने से गुलदार के छुपने की जगह गन्ने के खेत धीरे-धीरे खाली होने लगे हैं। गांव के सुभाष सिंह, दलजीत सिंह, अमरपाल ठाकुर का कहना है कि गुलदार गन्ने के खेत में रहना पसंद करता है। खेतों में किसानों की हलचल बढ़ने से गुलदार हमलावर होने लगे हैं। क्षेत्र के गांव मौसमपुर, शाहपुरजमाल, आलमपुर, हरकिशनपुर, आनंदीपुर, बेरखेड़ा, सलावतनगर, भागीजोत, मौलझड़ी, कादराबाद, केहरीपुर, कल्लूवाला, माधोवाला, छजमलवाला, सिरियावाली आदि में गुलदार की दहशत है। गुलदार एक माह में एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमले कर चुका है। तीन दिन पहले गुलदार ने अफजलगढ़ में फईम, सलावतनगर में ममता, हरनेक सिंह पर हमला किया। गुलदार की दहशत की वजह से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं। वहीं, रेंजर अमानगढ़ राकेश शर्मा का कहना है की ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर विभाग संवेदनशील है। वन क्षेत्र से लगे गांवों में ग्रामीणों को समय-समय पर आगाह किया जा रहा है। रात में मवेशियों को खुले में न छोड़ने और स्वयं भी बाहर न निकले की सलाह दी गई है। डीएफओ एम सिमेरन का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। गश्ती दल बढ़ा दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर गांव में पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed