{"_id":"5b7da73142c792462e3b315a","slug":"121534961457-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों ने कौम व देश की खुशहाली को अल्लाह ताला से दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों ने कौम व देश की खुशहाली को अल्लाह ताला से दुआ मांगी
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ
धामपुर। नगीना मार्ग स्थित ईदगाह में बुधवार सुबह 8.30 बजे शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। साथ ही देश की खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से दुआ की। इस बार ईदगाह पर ईद की नमाज में कम लोग पहुंचे। एसडीएम आलोक कुमार यादव और सीओ महावीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे।
नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर सपा की ओर से लगे शिविर में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, नसीम राणा , नगर कल्याण समिति के शिविर में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सतवंत सिंह सलूजा, अवनि कुमार चौहान आदि ने मुसलमानों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, ईदगाह के बाहर पालिका की ओर से लगाए गए शिविर में पालिका के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी तो मौजूद रहे। वहीं , लोगों का कहना है कि पहले ईद की नमाज के दौरान कई राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से बधाई बैनर लगे होते थे। पर इस बार केवल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद की ओर से ईद की बधाई से संबंधित बैनर और होर्डिंग्स लगे थे।
ईद पर हिंदुओं ने मुस्लिमों का स्वागत किया
अफजलगढ़/ रेहड़। ईदगाह पर सुबह आठ बजे ईद की नमाज शांतिपूर्वक मुफ्ती इरफान कासमी ने तकरीर के बाद अदा कराई। कौम , देश की खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं, जामा मस्जिद में मौलाना उमेर माजाहिरी ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद हिंदुओं की ओर से मुस्लिमों का स्वागत किया गया। गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह व जामा मस्जिद के बाहर पूर्व विधायक अफजलगढ़ शेख सुलेमान ,चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, शेख इरशाद हुसैन, शमीम अहमद ने मुबारकबाद दी। कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे। गांव मेघपुर, सुआवाला, शेरगढ़ ,मनोहरवाली तथा मानियावाला ईदगाहों ,पुक्खेवाला , भगतावाला , उदयपुर में ईदगाह पर नमाजियों ने नमाज अदा की। वहीं, रेहड़ में बारिश होने के कारण इस बार रेहड़ ईदगाह पर नमाज नहीं हो सकी। नमाजियों ने नमाज मसजिदों में अदा की। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से एसओ आशीष तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह व मस्जिदों में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच ईद उल अजहा की नमाज अदा की। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना महमुदुल हसन अंसारी ने, अफगानान तकिये वाली ईदगाह में मौलाना शकील अहमद ने तथा मानियावाला ईदगाह में मौलाना नईम ने ईद की नमाज अदा कराई।