फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया

प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया

Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया
प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया
विज्ञापन

नूरपुर। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिवों पर विकास कार्यों में कमीशन मांगने व प्रधानों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह शिकायतों की जांच कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रधानों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तैयार कराया, लेकिन शाम तक भी कोई अधिकारी उनका ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।
शुक्रवार को काफी संख्या में ग्राम प्रधान एकत्र होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। ब्लॉक कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सभी ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय में धरना देकर बैठ गए। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जाती है। परिवार रजिस्टर तक की नकल लेने पर ग्रामवासियों से पैसे मांगे जाते हैं तथा ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में कमीशन मांगते हैं। कुंडा खुर्द के ग्राम प्रधान को सचिव ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिवों पर आवास बनाने के लिए ग्रामवासियों से 50 हजार तक की रिश्वत लिए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रधानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी तैयार कराया, लेकिन शाम तक कोई अधिकारी उनका ज्ञापन लेने ब्लॉक कार्यालय नही पहुंचा। बाद में ग्राम प्रधानों ने शिकायतों की जांच होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान नीरज कुमार, जयपाल सिंह, वीरभान सिंह, देवेंद्र त्यागी, पूनम, संतोष, कृष्णा कुमारी सहित 25 से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सचिवों पर बनाते हैं दबाव
ग्राम पंचायत सचिव विशेष कुमार, जयवीर सिंह, सोनी कुमार, व एडीओ पंचायत उदयराज सिंह ने ग्राम प्रधानों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत सचिवों पर गलत काम करने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर वह उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में तहरीर दी
ग्राम पंचायत सचिव विशेष कुमार ने मंडौरा के ग्राम प्रधान देशराज सिंह व कुंडा खुर्द के ग्राम प्रधान नईमुद्दीन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठक के दौरान दोनों ग्राम प्रधानों ने बाहर खींचने का प्रयास किया। प्रधानों की धमकी से वह बेहद डरा हुआ है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed