{"_id":"5b63545f4f1c1b9e3e8b4d81","slug":"121533236319-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दे दिए दूर दराज के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दे दिए दूर दराज के स्कूल
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को दे दिए दूर दराज के स्कूल
बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आई शिक्षिकाओं की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। पदस्थापन में शिक्षिकाओं को दूर दराज के स्कूल मिलने से वह नाराज हैं। काफी शिक्षिकाओं ने स्कूल बदलने के लिए बीएसए को अर्जी लगाई है। बृहस्पतिवार को शिक्षिकाओं ने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
जिले में अंतर जनपदीय तबादले पर 341 शिक्षक आए हैं। जिनमें 337 शिक्षिका हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनके पद स्थापन कर दिए हैं। अधिकांश को शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में भेजा गया है। काफी संख्या में स्कूल ऐसे हैं जहां आने जाने के साधन भी नहीं हैं। शिक्षा विभाग की मानें तो करीब 200 शिक्षिकाओं ने स्कूल बदलने के लिए बीएसए को अर्जी दी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से शिक्षिका परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को कई शिक्षिकाओं ने डीएम को अपना दुखड़ा सुनाया और ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि काउंसिलिंग में भी शासन के नियमों की अनदेखी की गई है। शिक्षिकाओं का कहना था कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी, उन्हें जो स्कूल मिले हैं उनमें आने जाने के साधन भी नहीं हैं। इस मौके पर पूर्णिमा चौधरी, पूनम, रितु सेठी, मधुरिका, रीता रानी, शोभना, तवलीन, आभा, प्रतिभा शर्मा, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।