{"_id":"5b2d3d814f1c1bf36e8b963e","slug":"121529691521-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी, प्रशासनिक अधिकारी कालागढ़ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी, प्रशासनिक अधिकारी कालागढ़ पहुंचे
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी
कालागढ़ (बिजनौर)। उत्तराखंड शासन और पुलिस कालागढ़ से बड़ी संख्या में नागरिकों की बेदखली की तैयारी में जुट गई है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कालागढ़ पहुंच कर तीन दिनों के अंदर उत्तर दिशा के आवासों को खाली करने की मुनादी करा दी है। वहीं केंद्रीय कॉलोनी के सैकड़ों आवासों की बिजली काट दी है।
रामगंगा बांध परियोजना की कॉलोनी को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपे जाने की कवायद के तहत एक बार फिर से प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार दोपहर एसडीएम राकेश तिवारी, एएसपी हरीश वर्मा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कालागढ़ पहुंचें। बांध परियोजना और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर केंद्रीय कॉलोनी, नई कॉलोनी के उत्तरी क्षेत्र में राजकीय आवासों में रह रहे अवैध कब्जाधारियों को आवास खाली करने के लिए कहा है। साथ ही चेताया भी कि यदि आवास खाली नहीं किए गए तो पुलिस बल के साथ उसे खाली करा लिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि एनजीटी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के पालन में यह कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत यहां के आवासों का ध्वस्तीकरण कर जमीन को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपा जाना है। संपूर्ण केंद्रीय कॉलोनी, रामगंगा बाजार, रामलीला मैदान, अभियंता अकादमी के हॉस्टल, मैदान आदि को खाली कराया जाना है। इसके लिए बाकायदा मुनादी की जा रही है। जिला अधिकारी के आदेशों पर केंद्रीय कॉलोनी के आवासों की बिजली काट दी गई है।