फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज 14 को संयुक्त चिकित्सालय में लगेगा रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज 14 को संयुक्त चिकित्सालय में लगेगा रक्तदान शिविर

Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज 14 को संयुक्त चिकित्सालय में लगेगा रक्तदान शिविर
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। डीएम अटल कुमार राय इस शिविर का सुबह दस बजे उद्घाटन करेंगे। जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

रक्त की जरूरत को लैब में या अन्य किसी पदार्थ से पूरा नहीं किया जा सकता है। केवल रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति संभव है। किसी के द्वारा एक बार में किया गया रक्तदान चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। 18 से 60 साल की आयु वाला कोई भी महिला या पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। अकसर देखने और सुनने को मिलता है कि रक्त के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। इस कारण जरूरतमंदों को जिले से बाहर की ओर रुख करना पड़ता है। रक्त की कमी की वजह से किसी के जीवन की डोर न टूटे इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है। इस बार भी यह शिविर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित किया जा रहा है। आप भी रक्तदान करने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। जीवनदान सबसे बड़ा दान माना गया है। अमर उजाला फाउंडेशन इसी को चरितार्थ करने में लगा है। रक्तदाताओं को अमर उजाला एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
विज्ञापन

कई वर्षों से अमर उजाला लगा रहा है शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई सालों से 14 जून को रक्तदान शिविर लगाकर लोगों का जीवन बचाने की कोशिश करता है। इच्छुक रक्तदानी आकर रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बनें इसका हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन सभी जनपदवासियों से अपील करता है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर इसका हिस्सा बन सकते हैं। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

रक्तदान करने के लाभ
1. पांच बीमारियों की जांच हो जाती है। इनमें हेपेटाइटिस बी व सी, एचआईवी, मलेरिया, सिथलिस (यौन रोग) शामिल हैं।
2. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
3. मस्तिष्क घात का खतरा कम हो जाता है।
4. क्रायोस यानी शरीर की अंदरुनी ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है।
5. रक्तदान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed