फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिलाओं को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी

महिलाओं को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी

Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी
धामपुर। गांधी नारी कल्याण समिति के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने महिलाओं से बाजार में खरीदारी करते समय दुकानदार से संबंधित वस्तु का पक्का बिल मांगने की जरूरत पर बल दिया। गांव मौज्जमपुर जैतरा स्थित पंचायत घर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहजादा परवेज ने महिलाओं को उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में सरलता के साथ समझाया। विशिष्ठ अतिथि गजेंद्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को कानून के बारे में बताया। कमलेश सिंह ने ऑनलाइन खरीदारी करते समय विभिन्न सावधानियां बरतने पर जोर दिया। जीएसटी पर आम उपभोक्ता पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से अवगत कराया। डा. शंकरलाल शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता रसीद लेकर उपभोक्ता अधिनियम का लाभ उठा सकते हैं। अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रश्न पूछकर उनकी शंकाओं का निदान कराया। इस दौरान माला चौहान, अलका चौहान, विनोद शर्मा, डा. कंचन शर्मा, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, कंचन शर्मा रहीं। अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा डा. शांति शर्मा ने की। संचालन नीरा गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed