फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पालिका से मंदिर , धार्मिक स्थलों के बाहर विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग

पालिका से मंदिर , धार्मिक स्थलों के बाहर विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग

Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पालिका से मंदिर , धार्मिक स्थलों के बाहर विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग
धामपुर (बिजनौर)। महाशिवरात्रि पर नागरिकों ने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर सफाई कराने की मांग पालिका से की है। लोगों का कहना है कि यहां से कांवड़ियों के जाने का जो मार्ग है, उस मार्ग पर कई स्थानों पर मीट की दुकानें खुली रहती है। प्रशासन से मौके पर इन दुकानों को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के विवेक कुमार, रंजन सिंह, भूदेव सिंह, करन सिंह, रवि कुमार, महेंद्र सिंह ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभोलों को आना शुरू हो गया है। पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। न तो बदहाल मार्गों को ठीक कराया गया है। न ही नगर के भीतरी मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के बाहर भी सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष है। नागरिकों ने एसडीएम से जल्द ही समस्या का निदान कराने की मांग की है। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने समस्या का जल्द निदान कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed