फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर के केएम इंटर कालेज के मैदान से आज रवाना होगी पोलिंग पाटियां

धामपुर के केएम इंटर कालेज के मैदान से आज रवाना होगी पोलिंग पाटियां

Tue, 21 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धामपुर के केएम इंटर कालेज के मैदान से आज रवाना होगी पोलिंग पाटियां
केएम इंटर कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पाटियां
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मंगलवार को केएम इंटर कॉलेज के मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सोमवार को प्रत्याशियों के एजेंट बनाने का काम हुआ। पोलिंग पार्टियों को सवेरे आठ बजे से शुरू हो जाएगा। दो बजे तक हर हाल में सभी पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्र और वूथों पर रवाना कर दिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को सवेरे 10 बजे से शाम के चार बजे तक पांच नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंट बनाने का काम किया गया। मंगलवार को केएम इंटर कॉलेज के मैदान से सवेरे आठ बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी । दो बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को हर हाल में संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा। एक टेबल से 15 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

अफजलगढ़ पालिका और नगर पंचायत के लिए दो टेबिलों को बनाया गया है। जबकि धामपुर, नहटौर , स्योहारा और शेरकोट पालिका के लिए चार-चार टेबिल रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर ड्यूटी पर लगे कर्मियों की मदद के लिए 25 लेखपाल, पांच अमीन लगाए गए हैं। 27-27 आरओ, एआरओ पहले से ही रहेंगे। चुनाव में 150 राजस्व कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। सभी नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों, कर्मचारियों को भी लगाया गया है। सभी को निर्देशित कर दिया गया है कि कोई भी कर्मचारी अथवा अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतेगा। चुनाव में व्यवधान डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि धामपुर, नहटौर स्योहारा में 54 -54 वूथ हैं। नगर पंचायत सहसपुर, अफजलगढ़ पालिका में 28- 28, शेरकोट पालिका में कुल 63 वूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed