{"_id":"59ada23f4f1c1b05278b5399","slug":"121504551487-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू गुट ने तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू गुट ने तहसील में दिया धरना
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। भाकियू भानु गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना दिया। डीएम के नाम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने सहित कई मांगें शामिल हैं।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में भानू गुट के किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर धोखा करने का आरोप लगाया। किसानों ने धरना स्थल पर सभा करके सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताया। धरना के बाद किसानों ने डीएम बिजनौर के नाम ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। 9 सूत्रीय ज्ञापन में किसानों ने सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, बिजली की बढ़ी हुई दरें वापिस लेने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 5000 रुपये पेंशन दिए जाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, कृषि आयोग का गठन करने, नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग ठीक कराने, और प्राईवेट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में वसूल की जा रही मनमानी फीस पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रर्दशन में रामकुमार, शिवकुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पदम सिंह, हमीदुल्ला, कुसुम, राजो देवी, अतरसिंह, दयावती, नरेश प्रधान, रोशनी, विनीत त्यागी, नीलो देवी, रामरतन, धीर सिंह, विपिन त्यागी सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।