फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ

विश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ

Fri, 30 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
विश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ
प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुआ मतदान
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर 88 में से 68 सदस्यों ने मतदान किया।
खंड विकास कार्यालय बुढ़नपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख ऋषिराम सिंह यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। मतदान के बाद उपजिलाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित किया जाएगा। मतदान के समय भाजपा नेता मतदान स्थल के बाहर खड़े रहे। इस दौरान कड़ी चौकसी रही। किसी को भी बिना पहचान पत्र दिखाए अंदर नहीं जाने दिया गया। दुपहर 11 बजे नूरपुर के विधायक भाजपा के लोकेंद्र सिंह चौहान और आधा दर्जन वाहनों में बीडीसी सदस्य ब्लॉक कार्यालय आए। यहां भाजपा के अनिल कुशवाहा, नीलम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

एक बजे ड्वाकरा हाल में सदस्यों की बैठक शुरू हुई। सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पीठासीन अधिकारी वीके सिंह की देखरेख में मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक 52 सदस्यों ने मतदान किया। ड्वाकरा हाल में 88 में से 70 मौजूद रहे। कुल 68 सदस्यों ने मतदान किया। ब्लॉक प्रमुख ऋषिराम सिंह यादव सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के पिता हैं। वे पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से चुनाव के परिणाम पर स्थगनादेश लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed