{"_id":"63cad7f2c430c963bb6bf34f","slug":"120-entrepreneurs-will-invest-4500-crores-in-the-district-bijnor-news-c-14-1-86799-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 4500 करोड़ का निवेश करेंगे 120 उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 4500 करोड़ का निवेश करेंगे 120 उद्यमी
Fri, 20 Jan 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
- जिले में 23 जनवरी को होगा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बड़े निवेश का खाका तैयार हो चुका है। 120 उद्यमी 4500 करोड़ का निवेश करेंगे। इसके लिए इन्होंने पंजीयन करा लिया है। वहीं 23 जनवरी इनवेस्टर समिट भी होगी।
शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि अभी तक 120 उद्यमियों ने रुपए 4500 करोड़ के निवेश जनपद में करने के लिए पंजीयन कराया है। इससे करीब 20000 लोगों को रोजगार मिलेगा। बताया कि नई पर्यटन नीति में 25 से 30 फीसदी तक की सब्सिडी का प्रावधान है। प्रशासनिक स्तर से तहसील स्तर पर उद्यमियों से वार्ता कर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि बिजनौर विकास की नई गाथा लिखेगा। बिजनौर ऐतिहासिक पौराणिक प्राकृतिक व सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है। विकास भवन में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण व निवेश से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था की गई है। बिजनौर की बेटियों ने देश की सर्वोत्तम परीक्षा आईएएस में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया है और तीन बेटियां आईएएस में निकली हैं। बिजनौर के युवाओं को जनपद से बाहर नौकरी के लिए ना जाना पड़े इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उद्यमी नई सोच के साथ आगे बढ़े, उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। कहा कि चांदपुर बस अड्डे का नाम गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर द्रोणाचार्य बस अड्डा रखा गया है। साथ ही ऋषि कव आश्रम के बेहतर संचालन के लिए कमेटी के गठन भी किया जा रहा है।
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि पहले दिल्ली और मुंबई में ऐसा होता था अब जनपद में तहसील स्तर पर उद्यमियों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में पुलिस विभाग द्वारा इन्वेस्टर सेल का गठन भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद व प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है, उद्यमियों को पूर्ण सुरक्षा व अनूकूल माहौल प्रदान किया जाएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि अभी तक 120 उद्यमियों ने 4500 करोड़ निवेश के लिए पंजीयन कराया है।