फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 new Anganwadi centers will be built in 11 blocks

Bijnor News: 11 ब्लॉकों में बनेंगे 12 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 25 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
12 new Anganwadi centers will be built in 11 blocks
11 ब्लॉकों में बनेंगे 12 नए आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

धामपुर। शासन की ओर से जिले में 11 विकास क्षेत्रों में 12 और नए आंगनबाड़ी केंद्रों को मंजूरी मिली है। इन सभी केंद्रों के भवनों का निर्माण संबंधित ग्राम सभाओं की ओर से शुरू कर दिया गया है। धामपुर ब्लॉक की ग्राम सभा गजरौला में जमीन को चिह्नित कर आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण शुरू हो गया है।

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि शासन स्तर से जनपद बिजनौर में सभी 11 विकास क्षेत्रों में 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने की स्वीकृति मिली है। इनमें से केंद्रों में से धामपुर विकास क्षेत्र के गांव गजरौला, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में ग्राम सभा पद्मपुर के गांव बसी रूहासी, अकबरपुर देवीदास बाला, हल्दौर ब्लॉक में ग्राम सभा इस्सापुर, जलीलपुर ब्लॉक में ग्राम सभा शाहपुर भसौड़ी, नूरपुर ब्लॉक में औलियापुर, नहटौर ब्लॉक में ग्राम सभा दबखेड़ी सालार ग्राम सभा के गांव दबथला, स्योहारा ब्लाक की ग्राम सभा मूर्तजापुर के गांव मीरापुर, अफजलगढ़ ब्लॉक में ग्राम सभा फजलपुर मच्छमार के गांव बादशाहपुर, कोतवाली ब्लॉक में ग्राम सभा बेगमपुर चायमल के ग्राम आनंदखेड़ी, किरतपुर ब्लॉक के गांव हकीकतपुर वीरचंद, नजीबाबाद ब्लॉक में ग्राम सभा जसवंतपुर नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण होगा। धामपुर ब्लॉक में 305 आंगनबाड़ी केंद्र थे। एक और नया केंद्र स्वीकृत हो जाने से अब इन केंद्रों की संख्या 306 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed