फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12 Adarsh ??Model Composite Schools to be made

बनेंगे 12 आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूल

Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
12 Adarsh ??Model Composite Schools to be made
बनेंगे 12 आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में 12 आदर्श मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे। इनमें से एक आदर्श मॉडल कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। बाकी ब्लॉक स्तर पर 11 आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। यह आदर्श मॉडल कंपोजिट विद्यालय जिले ही नहीं प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान रखेंगे। सभी के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा अनामिका सिंह ने जनपद बिजनौर समेत प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पत्र जारी किए हैं। जनपद से एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों के चयन को प्रस्ताव मांगे गए हैं। आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूल पूर्ण रूप से पर्यावरण के अनुकूल होंगे। यह विद्यालय बाल मैत्रिक एवं दिव्यांग बच्चों के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल रहेंगे। विद्यालयों में सभी बच्चों को बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के अधिकतम अवसर उपलब्ध रहेंगे। इन विद्यालयों में आसपास के अनेक ग्राम पंचायतों को सेवित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेंगी विद्यालय में सुविधाएं
प्रत्येक अभ्युदय विद्यालय में शौचालय युक्त स्टाफ रूम, बच्चों के लिए पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाओं से युक्त होंगे। वॉटर कूलर बनाए जाएंगे। विद्यालय भूकंपरोधी बनाए जाएंगे। इनकी बिल्डिंग में विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के लिए पूरा स्पेस दिया जाएगा। विद्यालयों में पक्का डाइनिंग हॉल, हैंडवॉश, बर्तन धोने के लिए अलग यूनिट बनाई जाएंगी। विद्यालयों में बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। अनेक पौधों के साथ किचन गार्डन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 तक स्कूल में रहेंगी यह सुविधाएं
जिला स्तर पर एक आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाया जाएगा, जिसमें कक्षा एक से 12 तक पढ़ाई होगी। कक्षा 11 और 12 के लिए साइंस और गणित विषयों के लिए अलग कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। बिल्डिंग ऐसी होगी, ताकि एक साथ 800 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकें। विद्यालय की बिल्डिंग और कक्षाओं को मॉडल व गतिविधियों से सुसज्जित किया जाएगा।

जिले में एक विद्यालय कक्षा एक से 12 तक और ब्लॉक स्तर पर 11 विद्यालय कक्षा एक से आठ तक संचालित करने को आदर्श मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाने के संबंध में पत्र आया है। पत्र में दिए गए मानकों के अनुसार विद्यालय चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विद्यालयों में छात्रों को सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बिल्डिंग इस तरह बनाई जाएगी कि प्रत्येक मौसम में बच्चे आसानी के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें
- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed