फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने के आदेश

आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने के आदेश

Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने के आदेश
आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें प्रत्याशी व दल: प्रेक्षक
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए नगीना लोकसभा सीट के प्रेक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आचार संहिता का पूर्ण पालन करने को कहा। समस्या होने पर उन्हें सूचित करने को कहा।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रेक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार रूपये दस हजार से ज्यादा का भुगतान नगद नहीं बल्कि चेक या ऑनलाइन माध्यम से करे। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी किसी प्रत्याशी को हो रही है तो वे लिखित बता सकते हैं या फिर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सुबह दस से 11 बजे तक खुद भी आकर बता सकते हैं। किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता या समर्थक अन्य राजनीतिक दल द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मौखिक या लिखित रूप में प्रश्न पूछकर अथवा अपने दल के पर्चे वितरित करके शांति भंग नहीं करेंगे। दल या उम्मीदवार किसी प्रस्तावित सभा के स्थान और समय के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सही समय पर सूचित करेंगे जिससे कि पुलिस, यातायात को नियंत्रित करने और शांति तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध कर सके। उम्मीदवारों के कैंप साधारण होंगे तथा उन पर कोई पोस्टर, झंडे, चिन्ह या कोई अन्य प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाएगी। कैंपों में कोई खाद्य पदार्थ प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। वहां भीड़ एकत्र नहीं होगी। चुनाव प्रचार में लगे वाहन पर एआरओ की अनुमति के बाद एक ही लाउड स्पीकर लगाया जाएगा। प्रचार सामग्री वाले वाहन की भी अनुमति लेनी होगी। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग दे। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण
नगीना। नगीना लोकसभा तथा अमरोहा लोकसभा के पुलिस ऑब्जर्वर मंजूनाथ गोड़ा एच ने नगीना लोक सभा क्षेत्र के दो गांव धर्मशा नंगली तथा गांव पखनपुर के अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दोनों संवेदनशील मतदेय स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जूनियर स्कूल के शिक्षकों छात्रों आदि से अलग से बातचीत की। सभी को चुनाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed