फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मधुमक्खियों के हमले से कई वकील और वादकारी जख्मी

मधुमक्खियों के हमले से कई वकील और वादकारी जख्मी

Sun, 24 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से कई वकील और वादकारी जख्मी
एसडीएम परिसर में मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम परिसर में मधुमक्खियों का झुंड ने अधिवक्ताओं और वादकारियों पर हमला बोल दिया। परिसर में भगदड़ मच गई। हमले में कई वकील और वादकारी घायल हो गए। दो वकीलों को निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। लोगों ने भाग कर जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले की वजह से एसडीएम परिसर में कम ही लोग नजर आए।

बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष शहजादा परवेज, उमाशंकर शर्मा ने बताया कि एसडीएम परिसर में खड़े पेड़ों पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा है। अचानक मधुमक्खियों ने दोपहर को हमला कर दिया। परिसर में भगदड़ मच गई। हमले में वह स्वयं, वकील सुरेंद्र गहलोत रोहिताश कुमार, जावेद उमर सहित कई वकील और वादकारी घायल हो गए। कई वकीलों ने तख्त पर बिछी बेड सीट ओढ़ बरामदे के कोनों में छिपकर जान बचाई। एसडीएम और सीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने कमरों को घुसकर जान बचाई। वकील सुरेंद्र गहलोत और जावेद उमर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार को अवकाश के दिन मधुमक्खियों के छत्ते को तुड़वाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed