फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हजरत अली डे पर होगा मनकबती मुशायरा

हजरत अली डे पर होगा मनकबती मुशायरा

Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
हजरत अली डे पर होगा मनकबती मुशायरा
बिजनौर। उर्दू लिटरेरी एंड कल्चरल सोसाइटी बिजनौर के तत्वावधान में 23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के पहले चरण में धार्मिक विद्वान हजरत अली के व्यक्तित्व और उनकी धार्मिक सेवाओं के बारे में तकरीरें करेंगे। दूसरे चरण में मनकबती मुशायरा होगा। कार्यक्रम संयोजक हसनैन नकवी ने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शायर डा. माजिद देवबंदी, अजहर इनायती, नयाब हल्लौरी, जुल्फिकार आदिल रामपुरी, नसीर आजमी (मुंबई), महेंद्र सिंह अश्क, डा. गुलशन बिजनौरी, डा. आफताब नौमानी, डा. नगमी किरतपुरी, कलीम असगर, खुर्शीद असरी, शहंशाह बिजनौरी सहित मशहूर शायर हजरत अली की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात धार्मिक विद्वान मौलाना सैय्यद हमीद उल हसन (लखनऊ) करेंगे।
विज्ञापन


बुराई की ओर बढ़ रही आज की नस्लें : मौलाना मुनीरुद्दीन
किरतपुर। मोहल्ला मीठा शहीद स्थित मदरसा दारुल उलूम उबई बिन कुआब में जलसा इस्लाहे माशरा का आयोजन किया गया। इसमें कुरान हिफ्ज करने वाले एक तालिब इल्म की दस्तार बंदी हुई। देवबंद से आये मौलाना मुनीरुद्दीन ने कहा कि आज की नस्लें सोशल मीडिया के कारण बुराई की तरफ जा रही हैं। जरूरत ये है कि हम नई नस्ल को बुराई से रोकें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ बुराई से बचने के लिए होना चाहिए। मौलाना ने मुसलमानों से नबीं की सुन्नत पर चलने का आह्वान किया। मदरसे के प्रबंधक मौलाना सलीम अहमद ने आतंकवाद की निंदा की और पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस्लाम आतंकवाद के खिलाफ है और इस्लाम में किसी व्यक्ति की जान लेना हराम है, कतई मना है। मौलाना इंतजार हुसैन, मौलाना चाहत मोहम्मद, कारी इनायतुर्रहमान, कारी मोहम्मद, मोहम्मद अफ्फान, मौलाना अखलाक अहमद जसपुरी, मौलाना इरफान, मौलाना शहजाद, मौलाना इंतजार मजाहिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed