{"_id":"5c719a4ebdec22118137464b","slug":"11550948942-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव से उठाई बिजनौर के पूर्व विधानसभा नगर अध्यक्ष का निष्कासन निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव से उठाई बिजनौर के पूर्व विधानसभा नगर अध्यक्ष का निष्कासन निरस्त करने की मांग
Sun, 24 Feb 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के सपा नेताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बिजनौर के पूर्व विधानसभा नगर अध्यक्ष दिलशाद अंसारी तथा प्रमोद प्रधान का निष्कासन निरस्त करने की मांग की है। इसे लेकर अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजा गया है।
शनिवार को जिला उपाध्यक्ष सैफुल्ला मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजकर बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलशाद अंसारी व प्रमोद प्रधान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हर छोटे-बड़े पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। दोनो कार्यकर्ता पार्टी द्वारा हर जेल भरो आंदोलन में जेल गए। कभी कोई अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे।
करीब 20 सालों से लगातार पाटी के विभिन्न पदों पर रहकर हाईकमान के निर्देशानुसार कार्य किया है। आरोप है कि सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए व्यक्तिगत रंजश के कारण हाईकमान को गुमराह कर गलत रिपोर्ट भेजकर निष्कासन करा दिया।
विज्ञापन
इससे इन निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। कार्यकर्ताओं ने दोनों कार्यकर्ताओं का निष्कासन निरस्त कर पुन: पार्टी में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष सैफुल्ला मलिक, सिकंदर आलम, वकार राईन, संजीव तसलीम अंसारी, विमला सोती, खालिद अंसारी, दिनेश कुमार सैनी, सिद्धचैन जैदी एडवोकेट आदि के हस्ताक्षर हैं।