विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प
नजीबाबाद। मदरसा शम्सुल उलूम हर्सवाड़ा में राष्ट्रीय ध्वज और स्काउट ध्वज फहराने के साथ तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर पुलवामा के जांबाज शहीद सैनिकों को खिराजे अकीदत्त पेश कर राष्ट्रीय सेवा का संकल्प लिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से हर्सवाड़ा स्थित मदरसा शम्सुल उलूम के प्रधानाचार्य मौलाना असरार के निर्देशन में क्षेत्र के मदरसों और स्कूलों से आए विद्यार्थियों का तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ। भारत स्काउट गाइड जिला सचिव सत्यपाल मलिक, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेट्री मौलाना हकीमुद्दीन, नगराध्यक्ष मौलाना असलम कासमी, जिला सेक्रेट्री मुफ्ती शम्सुद्दीन, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां के निर्देशन में पुलवामा के शहीदों को खिराजे अकीदत्त पेश करने के साथ भारत स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज और स्काउट गाइड ध्वज फहराकर शिविर में ट्रेनिंग के लिए कई मदरसों और स्कूल से आए स्काउट को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया। मौलाना ईसा, कारी यामीन, मुफ्ती उवैद, हाफिज रईस, हाफिज रईस अहमद, मौलाना इम्तियाज और हज कमेटी के पूर्व सदस्य मौअज्जम खां की उपस्थिति में ट्रेनर मौलाना वासिफ, इस्माइल, वाजमन और आरिफ ने स्काउट प्रशिक्षण दिया।