फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वेव ग्रुप और बिलाई मिल को नोटिस जारी

वेव ग्रुप और बिलाई मिल को नोटिस जारी

Wed, 13 Feb 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
वेव ग्रुप और बिलाई मिल को नोटिस जारी
बिजनौर। किसानों की बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने वेव ग्रुप और बिलाई मिल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में वेव ग्रुप से तत्काल भुगतान करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वेव ग्रुप जिम्मेदार होगा। इसके अलाव क्षमता के अनुरूप पेराई न करने वाली चीनी मिलों को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 26.50 करोड़ तथा चांदपुर चीनी मिल पर 35.63 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया भुगतान के लिए किसान महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। मगर, वेव ग्रुप द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। ग्रुप के अधिकारी शासन से सॉफ्ट लोन मिलने के बाद ही बकाया भुगतान करने की बात कह रहे है। बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल पर भी इस साल का करीब 200 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट में महापंचायत बुलाई है। इसे देखते हुए प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने वेव ग्रुप और मिल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कहा है कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए ग्रुप तुरंत बकाया भुगतान करें। भुगतान न करने पर अगर किसानों के आंदोलन से कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए वेव ग्रुप के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा छह मिलों को भी पेराई कम करने पर नोटिस दिए गए हैं। इन फैक्ट्रियों कर पेराई क्षमता 92 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन


मिल क्षमता पेराई प्रतिशत
धामपुर 140000 87
स्योहारा 130000 75
बिलाई 90000 82
बहादरपुर 75000 84
चांदपुर 45000 86
बिजनौर 35000 57
नोट: पेराई क्षमता क्विंटल प्रतिदिन के हैं। ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।

सख्त कार्रवाई की
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना बकाया भुगतान के लिए वेव ग्रुप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आंदोलन को देखते हुए ग्रुप के अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed