फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुरानी पेंशन न मिली तो छह फरवरी से भूख हड़ताल का ऐलान

पुरानी पेंशन न मिली तो छह फरवरी से भूख हड़ताल का ऐलान

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन न मिली तो छह फरवरी से भूख हड़ताल का ऐलान
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

बिजनौर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कार्रवाई न होने पर छह फरवरी से भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

वक्ताओं ने धरने में कहा कि पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अगर कोई नेता एक दिन के लिए ही सांसद व विधायक बनता है तो उसे आजीवन पेंशन मिलती है, लेकिन आजीवन सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन से 2005 से वंचित कर रखा है। कहा कि नई पेंशन नीति के नाम पर कर्मचारियों को छला जा रहा है। पुरानी पेंशन के लिए पिछले साल 24 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, उसमें दो महीने के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश भर के पेंशन विहीन कर्मचारियों व अधिकारियों में रोष है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय कर चुके हैं। छह फरवरी से भूख हड़ताल की जाएगी। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व संचालन देशराज सिंह ने किया। धरने में दुर्गा सिंह, अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र त्यागी, प्रमोद यादव, इंद्रवीर सिंह, असीम चौहान, सुशील कुमार, अरूण चौहान, सरदार कोमल सिंह, अरशद जमाली, संपूर्णानंद, सचिन चौहान, रानी शर्मा, निधि चौहान, स्वाति राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed