फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ लें युवा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ लें युवा

Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ लें युवा
निबंध प्रतियोगिता में अंजलि ने मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय छात्रा इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन कैरियर गाइडेंस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, नीशू ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गांव तिमरपुर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्मचारी नेता राकेश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा. शशिप्रभा रघुवंशी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को हुनर को परखने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की थी। पढ़ाई के साथ साथ युवाओं को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सभी युवाओं को अपने शौक को ही अपना व्यवसाय बनाना चाहिए जिससे कि जिंदगी को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि 14 से 35 साल तक के बीच का कोई भी युवा यह प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकता है। पहले रोजगार समस्या नहीं थी। क्योंकि पहले लोग अपना पुश्तैनी काम करते थे, लेकिन अब पुश्तैनी व्यवसाय के प्रति युवाओं की रुचि कम हो रही है। इस कारण रोजगार की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, नीशू ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा. अंजू बंसल, डा. चारु दत्त आर्य, रश्मि रानी, रजनी रानी, अंजलि, हिमानी, योगिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली निकालकर किया गया जागरूक
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की छात्र इकाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गांव पेदा में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा. एसकेएस राणा, डा. राजीव अग्रवाल, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद कलीम, शुभम कुमार, प्रियांशु अहलावत, प्राची रानी, कृतिका, यशोदा, अक्षी, गौरांगी, सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed