{"_id":"5b7f07ca42c79246361b1255","slug":"11535051722-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सट्टों के भूलेख का सत्यापन गांव में जाकर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सट्टों के भूलेख का सत्यापन गांव में जाकर होगा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सट्टों के भूलेख का सत्यापन गांव में जाकर होगा
बिजनौर। शासन पकड़े गए फर्जी गन्ना सट्टों के भूलेख राजस्व अभिलेखों की जांच को लेकर सख्त हो गया है। अब कर्मचारी दफ्तर में बैठकर जांच नहीं कर सकेगा। गांव में जाकर जांच की जाएंगी। गन्ना विभाग ने पकड़े गए करीब 1200 फर्जी सट्टों को जांच के लिए नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। किसानों से मौजूद रहने को कहा गया है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना आयुक्त के फर्जी सट्टों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं। सव्रे संशोधन के प्रथम चरण में 1200 फर्जी सट्टे पकड़े गए हैं। सभी को नोटिस भेजने शुरू हो गए हैं। भूलेख सत्यापन के लिए टीम बना दी गई है। टीम गांव में जाकर भू अभिलेख तथा किसान द्वारा घोषण पत्र में भरी गई जमीन की सूचनाओं का मिलान करेगी। गड़बड़ी मिलने पर मौके पर ही सट्टा निरस्त हो जाएगा। डीसीओ के मुताबिक सर्वे का आखिरी चरण 31 अगस्त तक है। किसान खसरा, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर ठीक करा लें, यह आखिरी मौका है। बताया कि गन्ना सर्वे संशोधन 31 अगस्त तक है। इसके बाद गन्ना सट्टा निर्धारण होगा। किसानों को कच्चे गन्ना कलेंडर का वितरण पांच से नौ सितंबर के बीच होगा।