{"_id":"5b64a7694f1c1b827d8b6782","slug":"11533323113-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव बेसिक शिक्षा के दरबार पहुंचा शिक्षकों के पदस्थापन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव बेसिक शिक्षा के दरबार पहुंचा शिक्षकों के पदस्थापन का मामला
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बदलवाने की अड़ीं शिक्षिकाएं
बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आई शिक्षिकाओं को मिले स्कूलों में पहुंचने की डगर मुश्किल भरी है। अधिकांश स्कूलों में आने-जाने के साधन नहीं हैं। शिक्षिकाएं स्कूल बदलवाने पर अड़ी हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र भेज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अंतर जनपदीय तबादले पर आई शिक्षिकाओं को स्कूलों में पद स्थापित कर दिया गया है। दूर दराज क्षेत्रों में तैनानी दी गई है। काफी संख्या में ऐसे स्कूल हैं जिनमें पहुंचना मुश्किल है। स्कूल बदलवाने के लिए करीब 200 आवेदन पत्र बीएसए के पास पहुंच गए हैं। डीएम को भी पत्र देकर शिक्षिका अपना दुखड़ा सुना चुकी है। शुक्रवार को शिक्षिकाओं ने मामले की जांच के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को मांग पत्र भेजा है। पत्र में पद स्थापन में बेसिक शिक्षा नियमावली वर्ष 2008 व वर्ष 2010 का अनुपालन कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि मानकों की अनदेखी कर उन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं। शिक्षिका प्रतिभा शर्मा, पूनम, रितु सेठी, रीता रानी, शोभना, तवलीन, मधुरिका सहित कई शिक्षिकाओं के पत्र पर हस्ताक्षर हैं। दूसरी ओर, बीएसए ने भी जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है जिन्होंने पदस्थापन के बाद अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। बताया जाता है कि कई स्कूल ऐसे स्थानों पर हैं जो नदियों से घिरे हैं। इन स्कूलों में पहुंचने के लिए मार्ग भी ठीक नहीं है। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सूचनाएं एकत्रित करनी शुरू कर दी है। बीएसए कार्यालय की माने तो कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर शिक्षिकाओं की सर्विस ब्रेक हो सकती है।
पांच को होगा संघ का चुनाव
बिजनौर। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कोतवाली देहात का त्रिवार्षिक चुनाव पांच व छह अगस्त को होगा। संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव व प्रवक्ता चौधरी अंगजीत सिंह ने बताया कि चुनाव बीआरसी पुरैनी पर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग करने को कहा है।