{"_id":"5b3a762e4f1c1b72578b45f3","slug":"11530557998-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सैदनगली-हसनपुर मार्ग पर बारात में जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उझारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार को लगभग बारह बजे कोतवाली हसनपुर के ग्राम शाहपुर खुर्द निवासी कृष्ण, दिनेश पुत्रगण रामअवतार और जगत सिंह पुत्र भीमसेन गांव से थाना आदमपुर के ग्राम बहादुरपुर जा रही बारात में बाइक से जा रहे थे। राजकीय अंबेडकर इंटर कालेज उझारी के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक अफसर को हिरासत में ले लिया।