{"_id":"5b3a760d4f1c1b6d578b465d","slug":"11530557965-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य 14 स्कूल हुए बन्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य 14 स्कूल हुए बन्द
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
14 अमान्य स्कूल बंद, छह को नोटिस जारी
बिजनौर। हल्दौर विकास खंड के 14 अमान्य स्कूलों को बंद करा दिया गया है। जबकि इसी तरह के छह स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी खंड शिक्षाधिकारी हल्दौर ने सूचना के अधिकार के तहत एक जानकारी में दी। सूचना अधिकार के तहत बिजनौर निवासी आफाक मंसूर ने खंड शिक्षा अधिकारी हल्दौर से सूचना मांगी थी कि नगर क्षेत्र की कितनी शिक्षण संस्थाएं विभागीय निर्देशों का पालन नहीं कर रहीं हैं। उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई हुई। सही सूचना न मिलने पर वे राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील में गए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी हल्दौर सुनील कुमार डबराल आयोग में उपस्थित हुए। उन्होंने वहां बताया कि 14 अमान्य स्कूल बंद करा दिए गए हैं, जबकि हाल ही में खुले छह विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। जरूरी कागजात प्रस्तुत न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।