फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिपाही का फोन छीनकर बंदर भी करने लगा बात

सिपाही का फोन छीनकर बंदर भी करने लगा बात

Mon, 02 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिपाही का फोन छीनकर बंदर भी करने लगा बात
हसनपुर। दमकल कर्मी का फोन छीनकर बंदर भाग गया। करीब आधे घंटे तक बंदर ने फोन पर बात करने की हकरतें की। जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। रविवार की दोपहर नगर पालिका में दमकल गाड़ी के चालक एमके दिवाकर के मोबाइल को एक नटखट बंदर लेकर भाग गया। जब चालक की नजर बंदर पर पड़ी तो वह उसके पीछे दौड़े तो अचानक नीचे गिर कर घायल हो गए। बंदर मोबाइल को मुंह में दबाए नगर पालिका से निकलकर कोतवाली पहुंच गया। बंदर मोबाइल को कभी कान पर लगाता तो कभी मुंह में लेकर तमाशा दिखाने लगा। बंदर की कलाकारी को देखकर कोतवाली के आसपास भीड़ जमा हो गई। बंदर इससे घबराया नहीं बल्कि बड़ी शान के साथ बैठकर मोबाइल को मुंह में दबा लिया। बंदर के आगे जब खाने के सामान को डाला गया तो वह मोबाइल फेंक कर भाग हो गया। बंदर की शरारत को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed